- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा सड़क हादसे में घायल, बाॅडीगार्ड भी हुआ जख्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2026

बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा सड़क हादसे में घायल, बाॅडीगार्ड भी हुआ जख्मी

पटनाःबिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा हाजीपुर में सड़क हादसे में घायल हो गईं। वह मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
एस्कॉर्ट वाहन से टक्कर
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एस्कॉर्ट वाहन से टक्कर लगने के कारण उनकी कार असंतुलित हो गई। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा और उसमें सवार लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में भी वाहन नियंत्रण बिगड़ा, जिससे हादसा हुआ। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
तीन लोगों को हल्की चोट
इस घटना में अप्सरा मिश्रा के कंधे में हल्की चोट आई है। उनके अंगरक्षक विक्रांत के सीने में और उनके पति डॉ. रणधीर सिंह के हाथ में भी हल्की चोट लगी है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। अप्सरा मिश्रा ने बताया कि चोटें मामूली हैं और सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद वे सकुशल पटना पहुंच गए।

See also  गिरिडीह में ट्रक ने कई गाड़ियों और राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now