झारखंड में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 3 दिन बाद बदल जाएगा; तेजी से बढ़ेगी ठंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 9, 2025

thand

Jharkhhand Weather: रांची सहित पूरे झारखंड में पछुआ हवा का प्रकोप जारी है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में अगले तीन दिन तक कनकनी भरी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। तीन दिन बाद आसमान में आंशिक बादल छाने के की उम्मीद है, उसके बाद ही तापमान में उतार-चढ़ाव संभव है।

मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवा से तापमान लगातार गिर रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री और नीचे गिर सकता है। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। रात में कनकनी सिहरा सकती है।

रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में बुधवार को ठंड और कनकनी काफी बढ़ गई। सुबह के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कुहासे का असर देखा गया। रांची समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे ठंडा जिला लातेहार रहा, जहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

See also  नालंदा में कुख्यात रवि यादव की गोली मारकर हत्या, दारोगा के मर्डर का था आरोपी

केरल में उत्सव के दौरान गजराज को आया गुस्सा; लोगों को उठाकर पटका, दर्जनों घायलः VIDEO

जबकि रांची में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले दिन की तुलना में करीब तीन डिग्री कम है। रांची में दिन में तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन के कड़ी धूप के बावजूद ठंड का अहसास हुआ। रांची में हवा की रफ्तार करीब पांच से छह किमी प्रतिघंटे रही।

मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, रांची समेत राज्य में पछुआ की सर्द हवा से तापमान में गिरावट आ रही है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान और नीचे आ सकता है। इससे सर्दी और कनकनी बढ़ेगी। तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। रात के दौरान जहां न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। वहीं दिन के तापमान में कमी आएगी। इससे दिन में ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

See also  उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

प्रिंसिपल ने बुलाया है… 5वीं की छात्रा को साथ ले जा चपरासी करने लगा गलत हरकत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now