झारखंड में माओवादियों का तांडव, रंगरा-करमपाड़ा रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ाया

झारखंड में माओवादियों का तांडव, रंगरा-करमपाड़ा रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ाया

रांचीः झारखंड में माओवादियों ने बंद के दौरान उत्पात मचाया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के रंगरा-करमपाड़ा रेल खंड को माओवादियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया। माओवादियों ने रेल पटरी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का झंडा और बैनर लगाया। सुबह 6:40 बजे रेल पटरी के किलोमीटर संख्या 477/34-35 पर एक विस्फोट हुआ, जिस कारण ट्रैक की नींव में लगे कंक्रीट स्लीपर पूरी तरह टूट गए और रेल की पटरी नीचे की ओर झुक गई।

रांची में दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर करीब 2 फीट क्षेत्र में पत्थर उखड़ गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, सुबह होते-होते ट्रैक पर लगाया गया लाल झंडा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हटा दिया गया था, जो सुरक्षा के लिहाज से एक और गंभीर सवाल खड़ा करता है। फिलहाल इस रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। RPF और स्थानीय पुलिस ने इस मामले में संयुक्त जांच शुरू की है।रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ट्रैक की मरम्मत कर रही है।

झारखंड में फर्जी कागज बनाकर बेच दी थी 103 एकड़ जमीन, अब राजस्व विभाग ने DC से मांगी रिपोर्ट

बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद दिवस सप्ताह मना रहे हैं। साथ ही नक्सलियों न 3 अगस्त को झारखंड सहित पांच राज्य बंद बुलाया गया है। बंद को लेकर पहले से ही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया है। ट्रेनों में अतिरिक्त फोर्स मुहैया कराई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now