खेल रत्न मिलने का जश्न भी नहीं मना पाई थीं मनु भाकर, हादसे में नानी और मामा की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2025

मनु भाकर के मामा और नानी की मौत

भिवानीः  पेरिस ओलंपिक पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर की नानी और मामा की रविवार को यहां दादरी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।  मनु भाकर का परिवार अभी खेल रत्न पुरस्कार मिलने का जश्न तक नहीं मना सका था की ये दुखद हादसा हो गया ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे दोनों चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर दे मारी।दादरी थाने के जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) सुरेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनु भाकर की नानी सावित्री देवी (70) और मामा युद्धवीर (50) के तौर पर हुई है जो हरियाणा रोडवेज में चालक थे।कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

See also  रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में दिखने लगा बंद का असर, आदिवासी संगठनों के लोगों ने किया सड़क जाम

उनके मुताबिक, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।दो दिन पहले मनु भाकर को राष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था जिसके बाद घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस हादसे के बाद उसके घर में मातम छाया हुआ है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now