मंत्री बेबी देवी के आवास के बाहर पोषण सखी संघ का अनिश्चित धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी

बोकारो :झारखंड राज्य के एकीकृत पोषण सखी संघ के बैनर तले डुमरी विधानसभा के भंडारीदह में झारखंड सरकार के मंत्री बेबी देवी के आवास पर पोषण सखी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। बताया गया की 1 अप्रैल 2022 से निर्गत निरस्त लेटर को लेकर सभी पोषण सखी वापस अपने कार्यों पर आने के लिए आंदोलनरत है। इनके मुख्य मांगों में राज्य सरकार जो लगातार आश्वासन देते आ रही है उसको पूरा करें शामिल है। जिस तरह से स्वयंसेवक को नाम चेंज करके पुनः नौकरी में रखा गया। इस तरह पोषण सखियों को नौकरी वापस करें। प्रदेश महासचिव प्रमिला कुमारी ने कहीं की हम लोगों की मांगों को लेकर पूर्व में भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता हुई थी। 12 मार्च को पुनः प्रदेश प्रतिनिधि मंडल वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से सकारात्मक वार्ता किए हुए हैं मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि विभागीय सचिव से मिलकर सभी के हित में काम किया जाएगा लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है इन्होंने कही कि जब तक ठोस पहल नहीं होती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रमिला देवी, कल्पना कुमारी, सीमा कुमारी, सरिता कुमारी ,मीना कुमारी, सोनाली कुमारी ,मनीषा कुमारी, अंजली कुमारी ,सोनी कुमारी , डिंपल चोबे, राजिया खातून आदि शामिल थी।

See also  डुमरी से आजसू ने यशोदा देवी को बनाया प्रत्याशी, बेबी देवी और जयराम महतो से होगा मुकाबला।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now