डेस्कः फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का फर्स्ट लूट मंगलवार को जारी किया गया। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें मनोज पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे, जो भ्रष्ट है। मनोज के कैरेक्टर से रिलेट करते हुए फिल्म का टाइटल ‘घूसखोर पंडत’ रखा गया है। इस टाइटल पर अब विवाद भी होने लगा है।
Hello @neerajpofficial, sharm nahi aae?!@BajpayeeManoj – aap bhi? pic.twitter.com/RzzaDNzz9a
— Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) February 3, 2026
Live: सुप्रीम कोर्ट में ‘वकील’ बन ममता बनर्जी ने दीं SIR पर दलीलें, कहा- बंगाल को टारगेट, असम को क्यों नहीं
मनोज बाजपेयी की फिल्म पर विवाद
फिल्म के प्लॉट नहीं, बल्कि इसके टाइटल में लिखा ‘पंडत’ शब्द लोगों के आक्रोश का कारण बन गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है ये फिल्म जातिवाद फैलाती है। पंडत शब्द का इस्तेमाल होना एक खास वर्ग ‘पंडितों’ को टारगेट करता है। लोगों की शर्त है या तो इस टाइटल को चेंज किया जाए वरना ये फिल्म बायकॉट होगी। मंगलवार को जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, इसे लेकर क्रिटिसिज्म दिखने लगा। नेटफ्लिक्स के खिलाफ एक्शन लेने की भी डिमांड की गई है। एक यूजर ने लिखा- पंडितों और ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत को नॉर्मलाइज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मैं नेटफ्लिक्स को कोर्ट में देखूंगा। दूसरे शख्स ने लिखा- ये फिल्म आपत्तिजनक है। क्या नेटफ्लिक्स किसी फिल्म का नाम घूसखोर दलित या घूसखोर मुस्लिम लिख सकता है? इसे तुरंत बदलना चाहिए।
GHOOSKHOR PANDAT यह नाम तो आपत्तिजनक है ही! इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर हो गई है।
एडवोकेट @vineetJindal19 ने हाईकोर्ट में @NetflixIndia के खिलाफ याचिका दायर कर की
घूसखोर पंडत के रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में फिल्म के शीर्षक को ब्राह्मण समुदाय की… pic.twitter.com/0dem97F1He— Prabhakar Kumar Mishra (@PMishra_Journo) February 4, 2026
एक यूजर ने कहा- मैं ब्राह्मण नहीं हूं, लेकिन तब भी कहूंगा कि ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। अगर घूसखोर किसी दलित और मुस्लिम के आगे लिखा होता, तब भी ऐसा रिएक्शन होता? शख्स का कहना है- ये शर्मनाक है, एक ऐसी कम्यूनिटी को पिक करना जो विनम्र रहती है, इसे बदलो या हम बैन करेंगे। लोगों का मानना है फिल्म का टाइटल खास उद्देश्य से ऐसा रखा गया है। लगता है मेकर्स इस पर विवाद ही चाहते थे।इस क्रिटिसिज्म को लेकर फिलहाल नेटफ्लिक्स की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।
Hello @NetflixIndia
You given name Ghooskhor Pandit, do you have guts to put Ghooskhor muslim on any of your webseries?Remove this title or be ready to face mass boycott of netflix 🙏🏻 pic.twitter.com/MmbzB16Kk2
— Voice of Hindus (@Warlock_Shubh) February 4, 2026
Dhurandhar 2 Teaser:धुरंधर-2 मार्च में मचाएगी धमाल, एक्शन से भरपूर रणवीर की फिल्म का टीचर आउट
मूवी को रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है। इसे नीरज पांडे ने लिखा है। मूवी में नुशरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेराय, कीकू शारदा, श्रद्धा दास अहम रोल में दिखेंगे। इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।बात करें फिल्म की तो, इसमें मनोज बाजपेयी, अजय दीक्षित का रोल प्ले रहे हैं। वो एक ऐसा पुलिस अफसर है जो करप्ट है।वो जल्दी पैसे कमाने की चाहत में ऐसा फंसता है कि बड़ी साजिश का शिकार हो जाता है। जिंदगी उसे करप्शन के ट्रैक से निकलकर एक बार और बदलने के मौका देती है। लेकिन वो कौन सा रास्ता चुनेगा, फिल्म में इसका खुलासा होगा।
सोशल मीडिया से खबर आ रही है कि @NetflixIndia #OTT प्लेटफॉर्म द्वारा “घूसखोर पंडत ” नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित किए जाने की योजना बना रहा है ।
इस प्रकार का शीर्षक विशेष जाति का अपमान करने की कोशिश दिखाता है जो की हम कतई बर्दास्त नहीं करेंगे । या तो आप नाम बदलिए या स्पष्टीकरण… pic.twitter.com/95QKZNZkdk— Anand Dubey आनंद दुबे (@ANANDDUBEYK) February 4, 2026








