Dhurandhar 2 Teaser:धुरंधर-2 मार्च में मचाएगी धमाल, एक्शन से भरपूर रणवीर की फिल्म का टीचर आउट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2026

Dhurandhar 2 Teaser:धुरंधर-2 मार्च में मचाएगी धमाल, एक्शन से भरपूर रणवीर की फिल्म का टीचर आउट

डेस्कः 5 मार्च 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड तोड़ दिये। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। हाल ही में इसे नेटफिल्क्स पर रिलीज किया गया है। पाकिस्तान में ये फिल्म ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को लेकर बने जबदस्त माहौल के बीच मेकर्स ने इसके सेकेंड पार्ट को 3 फरवरी 2026 को रिलीज कर दिया।

Dhurandhar Box Office : धुरंधर ने इस मामले में पुष्पा 2 को दिया पछाड़, कमाए इतने करोड़
टीजर से ऐन पहले मेकर्स ने रणवीर सिंह का एक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में रणवीर काफी डेडली नजर आ रहे हैं। रेड और ब्लैक थीम का ये पोस्टर फिल्म की इंटेंसिटी साफ दिखा रहा है। रणवीर के पीछे लिखा नजर आ ता है द रिवेंज यानी कि बदला जो कि टीजर और पहली झलक में साफ नजर आ रहा है।

WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार,’आपकी पॉलिसी गुमराह करने वाली, हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा’
धुरंधर 2 के टीजर में क्या दिखाया?
टीजर में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी का हमजा में ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है, जिससे दर्शकों के मन में कई अनसुलझे सवाल रह जाते हैं. यह उन रोमांचक घटनाओं की ओर इशारा करता है जो उसे सबसे खतरनाक गैंग्स में घुसपैठ करने पर मजबूर करती हैं और वह अपने देश की रक्षा करते हुए बदला लेने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है।यही बैकस्टोरी धुरंधर: द रिवेंज का इमोशनल कोर है।

आदित्य धर की धुरंधर फिलहाल अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने कल्ट और पॉप-कल्चर में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब धुरंधर: द रिवेंज के साथ, यह कहानी और भी बड़े, बोल्ड और जबरदस्त सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदलने वाली है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ पड़ रही है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में आएगी। साउथ इंडिया में फिल्म की भारी डिमांड को देखते हुए एक स्ट्रैटेजिक एक्सपैन्शन है, जो 2026 को धुरंधर का साल बना रहा है।
धुरंधर 2 को लेकर अभी तक इसकी स्टाराकास्ट के जितने भी इंटरव्यूज सामने आए हैं सभी में दावा है कि फिल्म का सेकंट पार्ट 50 गुना ज्यादा रोमांचक और एक्शन से लबरेज होने वाला है। राकेश बेदी, आर माधवन, रणवीर सिंह का रोल धुरंधर 2 में पहले पार्ट से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना स्टार बने रहमान डकैत के रोल में जो उन्होंने काम किया, उसकी जबरदस्त तारीफ हुई है। आलम ये हुआ कि लीड हीरो रणवीर से ज्यादा अक्षय की चर्चा हुई। वो इंटरनेट सेंसेशन बने।

See also  केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे ने अपने ही भाई का किया मर्डर, मां को भी लगी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now