विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन

विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन

डेस्कः गुरूवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 265 लोगों की जान गई उसमें बिहार की मनीषा थापा भी थी।पटना की मनीषा थापा एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी और दुर्घटना की शिकार फ्लाइट में ड्यूटी पर थी। मनीषा के दो चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) में हवलदार हैं। बटालियन नंम्बर के में इनकी पोस्टिंग है।

Vishwas Kumar Ramesh ने बताया कैसा था प्लेन क्रैश होने के बाद मौत का मंजर, कहा- मैं कूदा नहीं था, सीट समेत बाहर गिरा
मनीषा का पूरा परिवार पटना में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस ग्राउंड से कुछ दूरी पर जगदेव पथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थी, लेकिन उनके पिता राजू थापा बिहार पुलिस में बेगूसराय में पोस्टेड हैं। मनीषा का जन्म पटना में ही हुआ था। मनीषा की मां लक्ष्मी थापा हाउस वाइफ हैं। एक भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि मनीषा थापा ने पहले पटना में ही इंडिगो को जॉइन किया था। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया में बतौर एयर होस्टेस जॉइन किया।

niii 1749816313033

Ahmedabad Plane Crash:प्लेन क्रैश का वो VIDEO जिसमें बेटे को बचाने के लिए आग से लड़ गई मां, देखकर नहीं रूक पाएंगे आंसू
जानकारी के मुताबिक एयर होस्टेस बनना मनीषा का सपना था। उन्होंने पहले इंडिगो एयरलाइंस के लिए काम गिया फिर उन्होंने एयर इंडिया में एयर होस्टेस बन गईं। उन्होंने आकाश एयर के साथ भी काम किया। एयर इंडिया में वह लंदन और आस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में काम करती थी। मनीष के निधन से उनके कॉलेज में मातम पसर गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now