पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2025

पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली

डेस्कः मंगलवार को जन्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हैदराबाद में तैनात इंटेलिजेंस ब्यूरी के अधिकारी मनीष रंजन की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मनीष रंजन अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ एलटीसी पर छुट्टी मनाने कश्मीर गये थे।

J&K के पहलगांव में बड़ा आतंकी हमला,नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया निशाना, 27 की मौत, कई घायल
मिली जानकारी के अनुसार, मनीष रंजन को उनके बच्चों और पत्नी के सामने ही आतंकवादियों ने गोली मारी। मनीष रंजन मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। पिछले दो वर्षो से इंटेलिजेंस ब्यूरो के हैदराबाद कार्यालय में कार्यरत थे। वह रांची में भी काम कर चुके है। उनके पिता का नाम मंगलेश मिश्रा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुःख जताया है।

WhatsApp Image 2025 04 23 at 10.02.11 6baeb80f 1

पहलगाम टेरर अटैक Live Update: पीएम मोदी सउदी अरब के अधूरे दौरे से लौट रहे हैं, मृतकों की संंख्या 26
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में ये हुआ ये सबसे बड़ा आतंकी हमला है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो विदेशी, दो स्थानीय नागरिक, आईबी और नेवी के अफसर भी है।मृतकों के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद पहलगाव अस्पताल से श्रीनगर भेजा गया है।

See also  पहलगाव हमले के बाद बारामूला में घुसपैठ की कोशिश सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी को मार गिराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now