मनीष कश्यप भिड़ गए यूटयूबर्स से, हुई धक्का-मुक्की, जन सुराज के कार्यक्रम में जमकर हंगामा

मनीष कश्यप भिड़ गए यूटयूबर्स से, हुई धक्का-मुक्की, जन सुराज के कार्यक्रम में जमकर हंगामा

पूर्वी चंपारणः बिहार के मोतिहारी जिले में मनीष कश्यप और कुछ यूट्यूबर्स के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। दरअसल मनीष कश्यप मोतिहारी में जनसुराज के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे और यह कार्यक्रम धरना प्रदर्शन से संबंधित था। लेकिन यहां अचानक मनीष कश्यप और कुछ लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। दरअसल मनीष कश्यप रक्सौल में कोईरिया टोला नहर चौक पर हो रहे पुल निर्माण के पास डायवर्सन बनाने और रक्सौल में उत्पन्न जल संकट समस्याओं को जल्द से समाधान करने की मांग को लेकर जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती आमरण अनशन कर रही हैं। सोमवार को उनके आमरण अनशन का तीसरा दिन था। इस अनशन में शामिल होने के लिए मनीष कश्यप भी पहुंचे थे।

मुकेश सहनी की पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले VIP सुप्रीमो का एलान
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब मनीष कश्यप वहां पहुंचे तो कुछ यूट्यूबर्स ने उनसे सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। हालांकि, शुरुआत में तो सबकुछ सामान्य था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जब यूट्यूबरों ने उनसे प्रशांत किशोर के पुराने बयानों को लेकर सवाल पूछा तब अचानक माहौल बिगड़ गया। मनीष कश्यप और यूट्यूबर्स के बीच बहस होने लगी।

देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
जनसुराज नेता मनीष कश्यप और यूट्यूबर्स के बीच हुई इस नोंकझोंक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मनीष कश्यप काफी गुस्से में हैं। अचानक वो वहां खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि सबलोग रिकॉर्ड कर रहा है,तरीका किसका गलत है जी। वो एक शख्स की तरफ ऊंगली दिखाते हैं और कहते हैं कि पैसा लेकर आया है। मनीष कश्यप बार-बार युवक के द्वारा पैसा लेकर आने की बात को दोहराते हैं।
अचानक वहां कुछ अन्य लोग भी आ जाते हैं और फिर काफी हल्ला-हंगामा शुरू हो जाता है। आमरण स्थल पर काफी लोग जमा हैं और उनके बीच हो रहे शोर-शराबे को इस वीडियो में सुना जा सकता है। वहां धक्कामुक्की को भी वीडियो में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बाद में किसी तरह इस हंगामे को शांत कराया गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now