गर्लफ्रेंड को कामवाली बाई बनाकर घर लाया लड़का, मम्मी-भाभी के सामने लगा छूने, देखकर मां ने तरेरी आंखें!

man-bring-girlfriend-home-as-maid-prank-video

डेस्कः आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो रहा है। लोग बड़े चाव से देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जिसको देखते हुए सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। लोग सड़कों पर अंजान लोगों से प्रैंक करते हैं तो कभी अपने घर में ही प्रैंक करते चलते हैं। हाल ही में एक लड़के ने अपनी मम्मी और भाभी के साथ ही प्रैंक किया। वो अपनी गर्लफ्रेंड को कामवाली बाई बनाकर घर ले गया और उसे काम पर रखने की सिफारिश करने लगा। जब उसकी मां और भाभी, लड़की से बात कर रही थीं, उसी बीच लड़का उसके गाल को छूने लगा और साथ में वीडियो बनाने लगा। ये देखकर मां आंखें तरेरने लगीं।

इंस्टाग्राम अकाउंट @showbiz_corner239 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को घर ले जाता है। पर वो उसे कामवाली बनाई बनाकर घर लाता है। वो अपनी मां और भाभी से झूठ बोलता है कि वो बाई है, असल में लड़की उसकी प्रेमिका है। जैसे ही मां घर का गेट खोलती है, लड़का अपनी एक्टिंग चालू कर देता है।

पिता की गोद में IPL देखने पहुंचा था वैभव सूर्यवंशी, 8 साल बाद 14 की उम्र में तोड़ दिये कई रिकार्ड्स

गर्लफ्रेंड को कामवाली बाई बनाकर घर लाया लड़का

मां उस लड़की को कुर्सी पर बिठाती है और फिर बातें करने लगती है, तभी शख्स की भाभी भी आ जाती है और बातें करने लगती है। लड़का कहता है कि वो बाई फिलहाल दो घरों में काम कर रही है और उसके दोस्त के घर भी काम करती है। मां उसकी बातें ध्यान से सुन रही है, पर तभी लड़का कैमरा अपनी ओर घुमाता है और फिर उस लड़की के गाल को हाथ से छूने लगते हैं। यही नहीं, उसके साथ फोटो भी खिंचवाने लगता है। ये देखकर मां और भाभी हैरान हो जाती हैं, हालांकि, वो लड़के को आंखें तरेर कर देखने लगती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maria (@showbiz_corner239)

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 62 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- “भाभी समझ गई है, दाल में कुछ काला है लेकिन बोलने से डरती है क्योंकि प्रूफ नहीं है। अब भाभी CID का रोल प्ले करेगी!” एक ने कहा कि मम्मी के एक्सप्रेशन गजब हैं, अब लड़का बहुत पिटेगा। एक ने कहा- “मां बोलेगी कि वो सब तो ठीक है, पर तुम उससे चिपक क्यों रहे हो!”

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now