माले विधायक को उम्रकैदः मनोज मंजिल सहित 23 भोजपुर कोर्ट ने सुनाई सजा, विधायक की जाएगी सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2024

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर कोर्ट से आ रही है, जहां अगियांव से भाकपा माले विधायक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान जेपी सिंह की हत्या मामले में कोर्ट ने मनोज मंजिल सहित 23 को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
9 साल पुराने मामले में मनोज मंजिल को ये सजा हुई है,बता दें कि विधानसभा की सुरक्षित सीट अगिआंव से मनोज मंजिल 2019 में पहली बार विधायक बने थे। माले में ये लगातार सक्रिय भी रहे हैं, उनके खिलाफ सजा का ऐलान आरा की एमपी/एमएलए कोर्ट के द्वारा किया गया है । मनोज मंजिल के साथ ही अन्य 22 लोगों को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई से जज ने किया खुद को अलग, दूसरे बेंच को भेजने का निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now