Bihar में बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर किया जानलेवा हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2026

Bihar में बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर किया जानलेवा हमला, महिला पुलिसकर्मी समेत कई घायल

डेस्कः बिहार के सारण जिले में बालू माफियाओं ने खनन टीम और पुलिस पर हमला किया है। छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना जगदम कॉलेज ढाला के पास हुई, जहां हमलावरों ने लाठी-डंडा और लोहे की राड से हमला कर सरकारी वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
इस हमले में खनन विभाग के निरीक्षण प्रदीप कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।बताया जाता है कि सुबह के समय साढ़ा-ढ़ाला की ओर से बालू लदा एक ट्रक गुजर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर खनन विभाग के पदाधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से उसका पीछा करते हुए जगदम कॉलेज ढाला के पास पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए 15 से 20 की संख्या में मौजूद बालू माफियाओं ने टीम को घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया।

See also  ट्रेन के टॉयलेट से रात को आने लगी चीखने की आवाज, पकड़ा गया पेंट्रीवाला; पोर्न दिखा महिला से रेप की कोशिश

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू के अपमान का मामलाः केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने मांगा जवाब
लाठी-डंडे और रॉड से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से खनन विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे और बॉडी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अचानक हुए हमले से पुलिस और खनन विभाग की टीम कुछ देर के लिए संभल नहीं सकी। जान बचाने के लिए टीम के सदस्य गाड़ी के अंदर ही शीशे बंद कर बैठे रहे।
हमलावरों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर लगातार प्रहार किया, जिससे स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मियों को भी हमले में चोट लगी है।
बालू लदे ट्रैक्टर लेकर फरार हुए हमलावर
हमले के बाद सभी हमलावर मौके से ट्रैक्टर लेकर बीन टोलिया गांव की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई है।

See also  खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के विभाग की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक,धान क्रय को लेकर किसान से की ऑनलाइन बातचीत

रांची एयरपोर्ट के पास टीटोस रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत प्रिंस खान के नाम पर दी गई थी धमकी
पुलिस ने बालू माफिया के खिलाफ शुरू की घेराबंदी
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के एसआई मृत्युंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।
डीआईजी ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी निलेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमलावरों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर बालू माफियाओं को पकड़ने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

See also  बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैय्यद अता हसनैन ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई, 12 की जगह अब केवल 3 गाड़ियां
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now