डेस्कः भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने बिहार के किशनगंज में छापेमारी की। विजलेंस की टीम ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खड़गा के रहने वाले ओवैस अंसारी की शिकातय पर निगरानी की टीम ने ये कार्रवाई की है।
Bihar Vidhansabha Session 2025:बीजेपी के प्रेम कुमार निर्विरोध बने स्पीकर, अनंत सिंह और अमरेंद्र पांडे नहीं ले पाएं शपथ
विजलेंस की टीम को ओवैस अंसारी ने शिकायत की थी कि राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान जमीन परिमार्जन के नाम पर उससे ढ़ाई लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। इसके बाद निगरानी की टीम ने पूरे मामले की जांच करने के बाद मंगलवार को जाल बिछाकर प्रखंड कार्यालय के निकट अभिषेक होटल में घुस लेते रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को गिरफ्तार किया।
रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई
निगरानी के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि वादी ओवैस अंसारी ने परिमार्जन के लिए अंचल अधिकारी को आवेदन दिया था। इसके बाद उन्हें राजस्व कर्मचारी के पास भेजा गया, जहां राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ने लाखों रुपये की घूस मांगी। काफी मोल भाव करने के बाद 2.50 लाख रुपये में मामला तय हुआ। इसके बाद सात सदस्यीय निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को ढ़ाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। निगरानी की टीम घूसखोर राजस्व कर्मचारी को लेकर पटना ले गई है।




