रांची में जारी छात्रों के आंदोलन पर बड़ा अपडेट, झारखंड सरकार से मिलेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, 8 छात्र,1 वकील और 2 एक्सपर्ट का डेलिगेशन फाइनल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2026

रांची में जारी छात्रों के आंदोलन पर बड़ा अपडेट, झारखंड सरकार से मिलेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, 8 छात्र,1 वकील और 2 एक्सपर्ट का डेलिगेशन फाइनल

रांची: JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार से होने वाली वार्ता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आंदोलनकारी छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है।इस प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के साथ बातचीत होगी। प्रतिनिधिमंडल में आठ छात्र प्रतिनिधियों के अलावा दो पत्रकार और एक वकील को शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता के दौरान सभी मांगे और तथ्य केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के सामने रखेंगे।
ये होंगे छात्र प्रतिनिधि
रविन्द्र पासवान
पीयूष कुमार सिंह
रविन्द्र कुमार रवि
राजेश प्रसाद
नीतू कुजूर
कार्तिक सोरेन
संदीप कुमार
शालू सिंह
पत्रकार प्रतिनिधि
शंभूनाथ चौधरी
विकास वर्मा
कानूनविद
अजीत कुमार
वार्ता को लेकर जारी किए गए अहम निर्देश

WhatsApp Image 2026 08 06 at 4.49.16 PM
आंदोलनकारियों की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पत्रकार और कानूनविद केवल अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका में प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान किसी भी मुद्दे, मांग या तथ्य को केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

See also  JPSC-JSSC Protest पर बोले CM हेमंत सोरेन- 'सरकार गंभीर है, जल्द देंगे जवाब',जिस समस्या की पीछे हम पड़ते हैं उसे ठीक करके ही दम लेते हैं..

महत्वपूर्ण निर्देश: – वार्ता के दौरान सभी मांगें एवं तथ्य केवल छात्र प्रतिनिधि ही प्रस्तुत करेंगे। – पत्रकार एवं कानूनविद केवल अभिभावक और मार्गदर्शक की भूमिका में उपस्थित रहेंगे। – वे किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे। – मीडिया से जुड़े अभिभावक बैठक कक्ष में माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या अन्य मीडिया उपकरण लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। – पूरी वार्ता छात्र प्रतिनिधियों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now