रांचीः झारखंड में JPSC, JSSC-CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी।नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “मैंने पहले भी कहा है कि सरकार की आंखें भी हैं, कान भी हैं और संवेदनशीलता भी है। हम कितनी गंभीरता से इस पूरे मामले को देख रहे हैं, यह मैं सीना चीरकर तो नहीं दिखा सकता। जिस काम के पीछे हम पड़ते हैं, उसे ठीक करके ही दम लेते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “जांच दल दिन-रात काम कर रहा है. हमें उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। बहुत जल्द हम छात्रों और राज्य के लोगों को इस पूरे विषय पर विस्तृत जानकारी देंगे।”
मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि जांच पूरी होने के बाद सरकार इस मामले में आगे की कार्रवाई और फैसलों से जनता को अवगत कराएगी।मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार की आंख भी है, नाक भी है और हाथ भी है। यानी सरकार हर गतिविधि पर नजर रख रही है। हम किसी के पीछे पड़ जाते हैं तो उसे ठीक करके ही दम लेते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यह न्याय करने वाली संवेदनशील सरकार है।
जिस समस्या की पीछे हम पड़ते हैं उसे ठीक करके ही दम लेते हैं।
संवैधानिक दायरों के तहत मेरे युवा साथियों को न्याय मिल कर रहेगा..... pic.twitter.com/xI7dZgz1fv
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 4, 2026






