J&K के पहलगांव में बड़ा आतंकी हमला,नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया निशाना, 26 की मौत, 17 घायल

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आंतकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है। बैसरन गांव की वादियों में घूम रहे पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया गया। आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की। इस आतंकी हमले में अबतक 26 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हो गये है।इस आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटक भी मारे गये है। घटना के बाद दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई। इसके बाद शाह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना भी हो गए हैं।

WhatsApp Image 2025 04 23 at 10.02.11 6baeb80f

UPSC CSE 2024 Final Result:शक्ति दुबे बनीं टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर,यहां करें चेक

इस हमले की शिकार हुई एक महिला पर्यटक ने आपबीती चुनाते हुए कहा कि “मैं भेलपुरी खा रही थी। मेरे पति बगल में खड़े थे।एक व्यक्ति आया उसने पति को गोली मार दी। उसने पहले पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है? तुम मुस्लिम हो… जब पति ने कहा नहीं तो उसने सीधे फायरिंग कर दी”…यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने खौफनाक मंजर बयां किया इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है।आतंकी हमले के बाद अनंतनाग में पर्यटकों की सहायता या जानकारी के लिए एक इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। पुलिस से संपर्क करने के लिए 9596777669, 01932225870 (9419051940 व्हाट्सएप) हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट पर फिर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा-संसद ही सर्वोच्च है, इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं

घटना उस समय हुई जब पर्यटक रिसॉर्ट में विश्राम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों ने सुनियोजित तरीके से रिसॉर्ट को निशाना बनाया, जिससे यह घटना अमरनाथ यात्रा से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होनी है, और पहलगाम इसका प्रमुख बेस कैंप है। इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

GpJDwMpbYAAD00q

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।”

पहलगाम टेरर अटैक Live Update: मेरे पति भेलपुरी खा रहे हैं थे तभी गोली मारी दी… PM मोदी ने सउदी से किया फोन, अमित शाह कश्मीर रवाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए —ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।”

GpJB97ha4AEa7B9

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now