चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला 18 IED बम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2025

चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला 18 IED बम

पश्चिमी सिंहभूमः प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों की एक और बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में लगाकर रखे गए 18 आईईडी बम को बरामद कर लिया है। सभी का वजन करीब तीन-तीन किलोग्राम है। बम निरोधक दस्ते की मदद से जंगल में ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी को नष्ट कर दिया गया।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाके (अड़की थाना के कोचांग के पास) में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए लगभग 18 IED बम सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिए हैं। प्रत्येक का वजन लगभग तीन-तीन किलोग्राम है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से सभी को नष्ट कर दिया गया।

लालू यादव को झटका, चारा घोटाला मामले में सजा बढ़ाने की CBI के आवेदन को झारखंड हाईकोर्ट ने किया स्वीकार
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा/ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखंड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

See also  उत्पाद सिपाही परीक्षा में सेंध लगाने वाला अतुल वत्स गिरफ्तार, बिहार सहित कई राज्यों में पेपर लीक मामले में आ चुका है नाम

बाबूलाल मरांडी ने ली दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी, दिल्ली में हेमंत सोरेन से की मुलाकात
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को आठ जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिले के सीमावर्ती जंगली क्षेत्रों में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रखा गया है। इस सूचना के आलोक में आज बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, खूंटी पुलिस, झारखंड जगुआर और CRPF की टीम शामिल थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now