रामगढ़ः जिले के बरका-सयाल क्षेत्र में सोमवार को CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CCL के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान अरुण सिन्हा के रूप में में हुई है जो CCL बरका सयाल एरिया के सौंदा रीजनल स्टोर में कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार, 14 की संख्या में आई सीबीआई की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी कर्मी को 5 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये राशि एक मजदूर तिलेश्वर मांझी से ली जा रही थी। सीबीआई ने अरूण सिन्हा से सीसीएल गेस्ट हाउस में घंटों पूछताछ की। वहीं आरोपी के आवास पर भी छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की गई।





