- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई : सेन्हा प्रखंड में पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई : सेन्हा प्रखंड में पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोहरदगा : जिले के सेन्हा प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डांडू एवं भड़गांव पंचायत के पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत बागवानी योजना के लाभुक कृष्णा उरांव से मस्टर रोल जनरेट करने के एवज में मांगी जा रही थी। पीड़ित लाभुक द्वारा रिश्वत की मांग को लेकर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। डीएसपी के नेतृत्व में एसीबी की टीम शुक्रवार को सेन्हा प्रखंड कार्यालय पहुंची। जैसे ही कृष्णा उरांव ने पंचायत सचिव को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।

रांची में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट

गिरफ्तारी के बाद पंचायत सचिव को काफी देर तक प्रखंड कार्यालय परिसर में ही एक वाहन में बैठाकर रखा गया। इस दौरान एसीबी की टीम आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ में जुटी रही। बाद में आरोपी पंचायत सचिव को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। एसीबी की इस कार्रवाई से सेन्हा प्रखंड में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश मान रहे हैं। वहीं प्रखंड कार्यालय में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। एसीबी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यकतानुसार अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।

See also  झारखंड में उत्पाद आयुक्त ने कर्मी को शराब लेने भेजा, उससे भी वसूले ज्यादा पैसे, अधिक दाम पर शराब बेचते 7 गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now