साहिबगंज में गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से एक की मौत, 3 लापता, चूहा मारने गए थे दियारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

साहिबगंज में गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से एक की मौत, 3 लापता, चूहा मारने गए थे दियारा

साहिबगंजः जिले के तालझाड़ी प्रखंड के महाराजपुर गंगा घाट से शनिवार की सुबह चूहा मारने के लिए 32 लोग गंगा दियारा जा रहे थे। इसी दौरान रांगा थाना क्षेत्र के मुकुल झुमर के करीब नाव गंगा नदी में पलट गई।

मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में किया जा रहा है एयरलिफ्ट
नाव पलटने के बाद 4 लोग लापता हो गये। 28 लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गये। रांगा थाना क्षेत्र से आये सपन कर्मकार और राम मुर्मू ने बताया की नाव में करीब 31 लोग सवार थे। इसमें 4 लोग लापता हो गये।उन्होंने बताया कि मुकुल झुमर गांव के एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसे साहिबगंज अस्पताल भेजा गया। 3 व्यक्ति अब भी लापता हैं। सभी की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे नाव से गदाई दियारा चूहा मारने जा रहे थे। राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी।

See also  लोहरदगा में पूर्व नक्सली का शव तालाब से बरामद, तीन दिनों से था लापता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now