पतरातू में NTPC-PVUNL निर्माणाधीन यूनिट-2 में बड़ा हादसा,12 मजदूर घायल

पतरातू में NTPC-PVUNL निर्माणाधीन यूनिट-2 में बड़ा हादसा,12 मजदूर घायल

रामगढ़: पतरातू में NTPC और पटना विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) की संयुक्त निर्माणाधीन सुपर थर्मल पावर परियोजना के यूनिट-2 में बुधवार को एक गंभीर तकनीकी हादसा हुआ। इस घटना में कुल 12 श्रमिक घायल हो गए है। PVUNL के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार को निर्माणाधीन यूनिट-2 के एसीसी (ACC) डक्ट के एंड-प्लेट सील में तकनीकी खराबी आने के कारण सील टूट गया। यह कार्य बीएचईएल द्वारा इरेक्शन एवं परीक्षण के चरण में किया जा रहा था।

लातेहार के कारोबारी से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर और नकली मुनाफे के चक्कर में फंसाया

हादसा एयर कूल्ड कंडेंसर (ACC) के डक्ट में इन-प्लेट सील में खराबी आने के कारण हुआ। अचानक सील टूटने से डक्ट के अंदर का प्रेशराइज्ड डस्ट बाहर फैल गया, जिसकी चपेट में कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिक आ गए। उस समय ACC से संबंधित इरेक्शन एवं परीक्षण का कार्य भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) द्वारा किया जा रहा था। घायल श्रमिकों में से 9 मजदूर मैसर्स आरपीपी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से जुड़े थे, जबकि 3 BHEL के कर्मचारी थे।

धनबाद में बाउंड्री वॉल विवाद पर वकील और स्वास्थ्य कर्मी आमने-सामने,सदर अस्पताल में OPD ठप,प्रशासन के लिए दोतरफा चुनौती

हादसे के तुरंत बाद सभी घायल श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के लिए पीटीपीएस (पतरातू थर्मल पावर स्टेशन) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की और प्राथमिक इलाज प्रदान किया। प्रबंधन के अनुसार, सभी घायलों की चोटें हल्की हैं और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही PVUNL प्रबंधन एवं संबंधित विभागों ने कार्यस्थल पर स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में ले लिया। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि घटना में कुल 12 श्रमिकों को हल्की चोटें आई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now