- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धनबाद में BCCL के कोल वाशरी में बड़ा हादसा,मलबे में दबने से 4 दिहाड़ी मजदूरों की मौत

धनबाद: BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ है। कोयले की स्लरी से दबकर चार मजदूरों की माैत हो गई है। मृतकों की पहचान मानीक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी एवं मइरा गोप के रूप में हुई है।

Dhanbad Accident
मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। स्लरी को हटाकर चार मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं और मजदूर तो नहीं फंसे हैं।अब तक केवल 3 मजदूरों के शव ही बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Munidh Coal Washery Accident 1777726120447 1

See also  भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को हुआ तो किसकी जीत होगी हारेगा कौन ? जानकर खड़े हो जाएंगें रोंगटे ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now