मंईयां सम्मान योजना, JSSC और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

मंईयां सम्मान योजना, JSSC और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, JSSC से जुड़े विषय और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बैठक की।

अधिकारी मीटिंग में चाय-नास्ता करने और मक्खी मारने नहीं आये हैः मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारियों, राजस्व संग्रह को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने JSSC से जुड़े विषयों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

 

‘आपको ग्रामीण विकास मंत्री नहीं बनाया, हेमंत सोरेन का पुतला फूंकेंगे’ मंत्री इरफान आंसारी और कार्यकर्ताओं की बातचीत का वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश अधिकारियों को दिया। हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को ACB उड़नदस्ता का गठन कर सघन तरीके से अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर छापेमारी करने का भी निर्देश दिया।मुख्यमंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नए स्रोत तलाशें। सभी सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर के लिए एकीकृत एप्प तैयार करें।नियुक्तियों को लेकर ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत।लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण में कोताही नहीं बरती जाएगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now