विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में घुसकर की गई बेअदबी, VC ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 26, 2025

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में घुसकर की गई बेअदबी, VC ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के कक्ष में कुछ छात्रों द्वारा की गई कथित बेअदबी पर कुलपति ने कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और इसे विश्वविद्यालय की गरिमा के खिलाफ बताया है।

तीन बच्चों को लेकर भतीजा के साथ फरार हुई चाची, शादी की तस्वीर डालने के बाद मचा हड़कंप

वीडियो में कुलपति ने संकेत दिया कि कुछ लोग उन पर अवैध या नियमविरुद्ध कार्यों के लिए दबाव बना रहे हैं। हालांकि उन्होंने इन व्यक्तियों की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन स्पष्ट किया कि किसी भी दबाव में आकर कोई गलत निर्णय नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम कार्यालय में घुसा सांप, AC में जाकर छुप गया, पकड़ने के लिए मोबाइल पर बजाया गया नागिन सॉन्ग

See also  ED ने भी विनय चौबे के संपत्ति की शुरू की जांच, अवैध मिली तो जब्त होगी निलंबित IAS की संपत्ति

कुलपति ने समाज के प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, पूर्व शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं और विश्वविद्यालय की गरिमा को बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद से ही उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के खिलाफ कोई भी आदेश न तो स्वीकार होगा और न ही लागू किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now