माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, जेल में स्लो पॉइजन देने का लगाया था आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2024

उत्तरप्रदेश : बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हालांकि उसके तबियत को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और जेल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। दो दिन पहले ही मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एक जेलर और दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड किया गया था।
इससे पहले मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया था कि जेल में उसे स्लो पॉइजन दिया जा रहा है। 21 मार्च को जब बाराबंकी एमपी-एमएलए कोर्ट चर्चित एंबुलेंस मामले में मुख्यतार अंसारी की पेशी हुई थी तो उसके वकील ने आवेदन दिया था कि 19 मार्च की रात उसे खाने में विषाक्त पदार्थ दिया गया था जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसा लगने लगा कि दम निकल जाएगा, घबराहट होने लगी। उसने 40 दिन पहले भी विषाक्त भोजन देने की बात कही थी।इसके बाद कोर्ट ने मुख्तार के चेकअप के लिए दो डॉक्टरों के पैनल की टीम जेल पहुंची थी, इसमें एक फिजिशियन और एक ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल थे । टीम ने चेकअप के बाद ब्लड टेस्ट कराया । वहीं रिपोर्ट आने पर कब्ज और दर्द की कुछ दवाइयां भी दी थी । डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया कि रोजा रहने के कारण ऐसा हो रहा है । भूख के बाद अचानक ओवरफीडिंग की वजह से मुख्तार को दिक्कत हो रही है । फिलहाल, उसका इलाज किया जा रहा है । जेल प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट को भेजी गई।

See also  दिल्ली में जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकार्ड, बाढ़ से बचने के लिए लगाने गए टेंट्स में घुसा यमुना का पानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now