बीच सड़क पर लड़ गए नेवला और सांप, थम गए लोग, VIDEO

हम सभी यह जानते हैं कि सांप और नेवले की दुश्मनी रहती है। सांप नेवले की लड़ाइयां हिंदी फिल्मों में भी दिखाई जाती रही हैं। ऐसी ही जानलेवा लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर का बताया जा रहा है। हालांकि लाइव दैनिक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, वीडियो हरपालपुर के सरसेड गांव में स्थित शिव मंदिर के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सड़क के बीचोंबीच एक सांप और नेवला जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक काला नाग सड़क पार करते हुए दिखाई देता है।

JMM विधायक जिग्गा सुसारन होरो पर हमला, कार्यक्रम के दौरान गाना गाते समय फेंका पत्थर, बाल बाल बचे, जेएमएम नेता घायल

नाग सड़क पार करने ही वाला होता है कि एक नेवला पहुंच जाता है। फिर दोनों के बीच लड़ाई छिड़ हो जाती है। इससे सड़क से गुजर रहे लोग थम जाते हैं। लोग इस लड़ाई का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद करने लगते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीड़ियो एक रेल कर्मी द्वारा मोबाइल में कैद किया गया बताया जा रहा है।

सांप और नेवले के बीच की यह लड़ाई चलती देखी जा सकती है। इस लड़ाई में सांप पस्त पड़ता नजर आ रहा है। वहीं लेवला उस पर लगातार हमलावर नजर आ रहा है। सड़क से गुजर रहे लोग खड़े होकर लड़ाई खत्म होने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस लड़ाई में सांप हार जाता है। अंत में नेवाला उसे मुंह में दबाकर घसीटते हुए जंगल लेकर चला जाता है।

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से हो गया खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now