डेस्कः सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल होती हैं, जिनमें कोई संदेश नहीं होता है। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला डॉक्टर लड़कियों के हेल्थ और सेक्स लाइफ के बारे में सतर्कता बरतने के बारे में बता रही है।
कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जब कम उम्र की लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं और फिर इसे बचने के लिए वे अबॉर्शन किट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शैफाली दधीचि के अनुसार, यह किट इन लड़कियों की वेजाइनल और यूट्राइन हेल्थ पर गंभीर असर डाल सकती है।
डॉक्टर शैफाली एक मामलो का जिक्र करते हुए बताती हैं कि हाल ही में उनके पास लड़की आई थी, जो अबॉर्शन किट की डिमांड कर रही थी। उस लड़की की उम्र महज 19 साल की थी। उन्होंने इस केस के बारे में आगे और क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।
एक बेटा नहीं सह सकता; BJP MLA सीपी सिंह को इरफान अंसारी का भावुक पत्र, कहा- नहीं मिल रहा सम्मान
इंस्टाग्राम वीडियो में गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शैफाली दधीचि से एक लड़की कहती है, ‘मैम, मुझे अबॉर्शन किट चाहिए।‘ यह सुनते ही डॉक्टर हैरान रह जाती हैं और चीख पड़ती हैं, ‘अबॉर्शन किट चाहिए? और उम्र कितनी है तुम्हारी?’ इस पर लड़की बताती है कि उसकी एज सिर्फ 19 साल है।
एक्सपर्ट लड़की से पूछती हैं, ‘कैसे?’ लड़की जवाब देती है, ‘मैम लिव-इन।’ यह सुनते ही डॉक्टर समझाती हैं कि ‘अनप्रोटेक्टेड इंटरकोर्स, वेजाइनल डिस्चार्ज और लोअर एब्डॉमिनल में पेन जैसी चीजें आपको सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) के लिए एक्सपोज करती हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती हैं।’
एक्सपर्ट कहती हैं कि ‘यह आपकी वेजाइनल और यूट्रस हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। भविष्य में इससे महिलाओं को इन्फर्टिलिटी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जब आप कंसीव करने की कोशिश करेंगी, तब आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।’
बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में संभव, आयोग से बोली JDU- छठ बाद तुरंत हो इलेक्शन
डॉक्टर शैफाली कहती हैं कि ‘अगर आप बार-बार अबॉर्शन किट का यूज करती हैं, तो ये किट्स अंतत आपकी यूट्राइन हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं, आजकल तो महिलाएं ई-पिल्स भी बहुत लेती हैं, जब भी अनप्रोटेक्टेड इंटरकोर्स होता है, पिल्स ले ली जाती हैं। लेकिन यह सब आपकी हार्मोनल हेल्थ को खराब कर सकता है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ युवती को समझाते हुए कहती हैं, इतनी कम उम्र में इस तरह की प्रैक्टिस से बचें। अपने करियर पर फोकस करें। अगर कोई गलती हो गई है, तो सही तरीके से अपने डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आप अपनी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को इस उम्र में सुरक्षित रख सकें।
डेटिंग ऐप पर मिली लड़की से होती थी घंटो वीडियो काल पर बातें, प्यार का इजगार कर ठगे 73 लाख रुपये


