रांचीः झारखंड विधानसभा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिक्शा चला कर विधानसभा पहुंचे । उनकी रिक्शा पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बैठीं थी । देश भर में एलपीजी की किल्लत और पेट्रोलियम के बढ़ते दामों के मद्देनजर कांग्रेस नेता और मंत्री ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया ।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा किॉ अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किये गये हमले और उसके बाद मध्य-पूर्व एशिया में उत्पन्न नाजुक स्थिति ने भारतीय अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार की पोल-पट्टी खोलकर रख दी है. इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया है कि केन्द्र सरकार की विदेश नीति न केवल बुरी तरीके से असफल हुई है बल्कि अर्थव्यवस्था भी बदहाली के कगार पर है।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर पर पूरी देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और मोदी सरकार की आँख खोलने के लिये आज मैं माननीय झारखण्ड विधानसभा के चालू सत्र में भाग लेने के लिये रिक्शे पर पहुँची ।









