वाराणसीःकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक गोली चलने से 3 लोग जख्मी हो गए है। हाई सिक्यूरिटी वाले मंदिर परिसर के पास गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई।इस दौरान वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।


