गढ़वा में लव जिहादः शादी का झांसा देकर यौन शोषण; मन भरा तो दोस्त को सौंपा, गर्भपात भी कराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2026

संदिग्ध आतंकी ने धर्म बदलने के लिए युवती को धमकाया था, रांची के NIA कोर्ट ने खारिज की याचिका

गढ़वा में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उंचरी निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक ने चतरा जिले की एक युवती के साथ प्रेम और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

युवती गर्भवती होने पर अपनाने से इनकार किया। जबकि साक्ष्य मिटाने की नीयत से चल से गर्भपात करा दिया। यहां तक कि युवक ने पीड़िता को अपने मित्र से भी संबंध बनाने के लिए विवश किया। पीड़िता की शिकायत पर गढ़वा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

पीड़िता के अनुसार उत्तर प्रदेश के चोपन से गढ़वा आने के दौरान स्टेशन पर उसकी मुलाकात गढ़वा शहर के उंचरी निवासी युवक से हुई। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

ट्रेन हादसाः स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर, 21 की मौत और कई घायल

आरोप है कि युवक ने दबाव बनाकर अपने एक दोस्त के साथ भी संबंध बनाने को मजबूर किया। विरोध करने पर मानसिक प्रताड़ना, बदनामी और जान से मारने की धमकी दी गई।

See also  बदले की आग में जल रहा था शख्स, डायन के शक में महिला की हत्या

समय के साथ युवती गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपित से जिम्मेदारी लेने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बुखार की दवा बताकर उसे कुछ दवाइयां खिलाई गईं, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। बाद में युवती ने मृत नवजात को जन्म दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृत नवजात का पोस्टमार्टम करा दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। वहीं, पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  पटना में डॉक्टर के बेटे का अपहरण, जीजा निकला किडनैपर; दांत काटकर भाग गया लड़का

MPLADS फंड: हजारीबाग के मनीष जायसवाल का खर्च शून्य, चतरा सांसद फिसड्डी, निशिकांत ने सिर्फ एक काम किया, सुखदेव भगत अव्वल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now