अयोध्या में भगवान राम का जन्मोत्सव, 4 मिनट तक हुआ सूर्यतिलक, वीडियो में देखिये रामनवमी पर अलौकिक नजारा

अयोध्या में भगवान राम का जन्मोत्सव, 4 मिनट तक हुआ सूर्यतिलक, Video में देखिये रामनवमी पर अलौकिक नजारा

डेस्कः रामनवमी के मौके पर अयोध्या में जश्न और भक्ति का माहौल है। राम लला के जन्मोत्सव के उल्लास में पूरी रामनगरी ही नहीं पूरा देश डूब चुका है। दोपहर 12 बजे से भगवान राम का जन्तोत्सव मनाया जा रहा है। 4 मिनट तक भगवान राम का सूर्यतिलक किया गया, इस अद्भूत और अलौकिक नजारे का सीधा प्रसारण किया गया। सूर्याभिषेक का नजारा पूरी देश-दुनिया ने देखा।

Ram Navami: राम नवमी पर सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा-विधि, मंत्र, उपाय
इससे पहले सुबह 9.30 बजे भगवान श्री राम की विशेष पूजा की गई जो एक घंटे तक चला। इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर घंटा-घड़ियाल और शंख से पूरा भक्तिमय हो गया। अयोध्या में राम मंदिर का ये दूसरा जन्मोत्सव है। सुबह साढ़े दस बजे से एक घंटे तक भगवान श्रीराम का श्रृंगार हुआ। इससे पहले शनिवार को सूर्य तिलक का ट्रायल कराया गया। जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया गया। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों से लेकर राम मंदिर समेत पूरे राम जन्मभूमि परिसर का दृश्य आलौकिक प्रतीत हो रहा है। दोपहर 12 बजे रघुकुल में रामलला के जन्म लेते ही उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया।

whatsapp image 2025 04 06 at 08.47.47whatsapp image 2025 04 06 at 08.47.46

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now