लोहरदगा: जिला आपूर्ति कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार सिन्हा का बीते शनिवार नई दिल्ली में उपचार के क्रम में आकस्मिक निधन हो गया। इसको लेकर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर, लोहरदगा में शोक स्वरूप उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण समेत जिला के वरीय पदाधिकारियों व समाहरणालय कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। स्व० सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1989 में समाहरणालय संवर्ग सहायक के रूप में योगदान देने के बाद से लगातार जिला के सभी महत्वपूर्ण विभागों का काम पूरी तत्परता और लगन के साथ सभालते रहे थे। वर्तमान में वे जिला नजारत, आपूर्ति एवं जिला परिवहन शाखा जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में पदस्थापित रहे थे। वे कर्त्तव्यनिष्ठ, अनुशासित, मृदुभाषी एवं व्यवहारकुशल कर्मी थे।
लोहरदगा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ राकेश कुमार सिन्हा के बड़े भाई सुनील कुमार सिन्हा के निधन पर शोक की लहर
दिवंगत सुनील कुमार सिन्हा के अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हे नम आंखों से विदाई दी।