- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

वैभव सूयवंशी और ईशान किशन के बीच क्या हुई बात, ‘बिहारी बाबू’ ने किया खुलासा

वैभव सूयवंशी और ईशान किशन के बीच क्या हुई बात, 'बिहारी बाबू' ने किया खुलासा

DESK:ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। मैच में एक और जहां ईशान ने 74 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई तो वहीं दूसरी ओर 15 साल के वैभव ने 103 रन बनाए। वैभव की पारी ऐसी थी जिसने फैन्स को झूमने का मौका दिया मैच के बाद वैभव को लेकर ईशान ने रिएक्ट किया और कहा कि उनकी पारी ऐसी थी जिसे देखकर आप सहम जाते हैं।

eidt8qmc ishan kishan vaibhav 625x300 26 April 26 1
ईशान ने वैभव से क्या बातें की
ईशान ने वैभव को लेकर JioStar से बात करते हुए कहा, “कभी-कभी तो यह सोचकर भी डर लगता है कि अगर वह कुछ और ओवर तक क्रीज पर टिके रहते, तो स्कोरकार्ड कैसा दिखता। इसलिए, हमारे लिए उनका विकेट लेना बहुत जरूरी था। स्कोर 228 था, जो आसानी से 258 भी हो सकता था। क्रिकेट में वापसी करना ही सब कुछ होता है। हमने उन्हें आउट किया और वहां थोड़ी वापसी की। मैंने उससे यही कहा, ‘जब मैं तुम्हारे खिलाफ खेल रहा हूं, तो प्लीज मेरी टीम पर थोड़ा रहम करना। मुझे तुम्हारे सारे राज और अंदर की बातें पता हैं।”


मैच की बात करें तो बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।
सनराइजर्स हैदराबाद इस तरह आठ मैच में 10 अंक से राजस्थान रॉयल्स को हटाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम इतने ही अंक से चौथे नंबर पर खिसक गई।

See also  सुप्रीम कोर्ट से नीतीश कुमार को बड़ा झटका, सुनील सिंह की विधानपरिषद सदस्यता रहेगी बरकरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now