नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार पहुंचे JDU ऑफिस, खुद पर बना गाना सुन बजाने लगे ताली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2026

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार पहुंचे JDU ऑफिस, खुद पर बना गाना सुन बजाने लगे ताली

पटनाःमुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने पहली बार जदयू प्रदेश कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने भामाशाह जयंती समारोह में भाग लिया और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के विकास के लिए किए गए कार्यों को गाने के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताने की कोशिश की गई। प्रदेश कार्यालय में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने जेडीयू कार्यालय का निरीक्षण भी किया और पार्टी नेताओं से बातचीत की।
सुमित बाबा ने गाया गीत
इसी बीच विधान पार्षद ललन सर्राफ ने उद्घोषणा किया कि सुमित बाबा एक गीत पेश करेंगे। सुमित ने नीतीश को केंद्र में रख कर बने गीत को गाया। इसके बाद नीतीश कुमार बाहर जाने को खड़े हो गए। इसी दौरान गाना बजा। जिसके बाद उन्होंने ताली बजाई और पार्टी के नेताओं से भी ताली बजाने को कहा। इस दौरान नीतीश कुमार पर बने गाने को सुनकर वहां मौजूद नेता भावुक भी दिखे।

See also  जयराम महतो की पार्टी ने झारखंड के तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now