डेस्कः बीमार के भोजपुर जिले में मिड डे मिल का भोजन करने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय खननीकलां में विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से 48 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। बीमार सभी बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो में दाखिल कराया गया है।
पटना एयरपोर्ट के बिल्डिंग में लगी आग, गैस कटर से निकली चिंगरी से हुआ हादसा
इनमें कंचन कुमारी,अंजली कुमारी, धनवंती कुमारी, काजल कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, प्रीति कुमारी सहित कुछ अन्य बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।भोजन में मरी हुई छिपकली गिरे होने की बात सामने आई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर राम ने बताया कि यहां सुप्रभात सोशल वेल्फेयर सोसाइटीज नाम की एनजीओ द्वारा मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
बिहार में वोटर वेरिफिकेशन गलत नहीं, लेकिन टाइमिंग पर सवाल ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा-रोक नहीं लगा सकते,जारी रहेगा SIR
गुरुवार को एनजीओ द्वारा चावल और दाल तड़का उपलब्ध कराया गया था। रोज की तरह बच्चों को भोजन परोसा गया लेकिन कुछ देर बाद उनमें से एक बच्ची को मुंह से झाग फेकते देखकर गांव वाले उसे उठाकर विद्यालय ले आए।

बिहार में घूसखोर अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
जहां उक्त बच्ची की हालत देखकर भोजन करने वाले दूसरे बच्चे भी उल्टी-दस्त करने लगे। जिससे देखते ही देखते उन बच्चों की स्थिति खराब होने लगी। भोजन की जांच के क्रम में पाया गया कि चावल(भात) वाले बर्तन में पहले से नीचे मरी हुई छिपकली पड़ी है जो चावल के साथ पूरी तरह उबल गई थी।इस दौरान विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह ने तत्काल पीरो से एंबुलेंस मंगाकर बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो पहुंचाया। कुछ बच्चों को बीईओ स्वयं अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए।
पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 48 बच्चों को भर्ती कराया गया, जिसमें 8 की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व बीमार बच्चों से मिलकर उनका हालचाल पूछा।




