साहिबगंज के जलेबिया घाटी में दर्दनाक हादसे का LIVE VIDEO, ऑटो पलटने से एक महिला की मौत,10 घायल

साहिबगंज के जलेबिया घाटी में दर्दनाक हादसे का LIVE VIDEO, ऑटो पलटने से एक महिला की मौत,10 घायल

साहिबगंजः सोमवार को साहिबगंज के जलेबिया घाटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बेहतर खतरनाक माने जाने वाले जलेबिया घाटी में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमशेदपुर के होटल में बड़ा कांडः अय्याशी करने पहुंचे दो लड़के और दो लड़कियां, रातभर हुई मस्ती और सुबह उड़ गये होश, कमरें में मिला..
बताया जा रहा है कि साहिबगंज के बांसमुंडी गांव से सभी लोग महादेवगंज जा रहे थे। इसी दौरान जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जलेबिया घाटी के बजरंगबली मंदिर के समीप तेज रफ्तार ऑटो ब्रेक नहीं लगने से पलट गई। ऑटो के पलटने की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार लोग बाहर निकलर सड़क पर बिखड़ गये।

रांची में डबल मर्डर से सनसनी, धुर्वा इलाके में मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी
इस दर्दनाक हादसे में बोरियो के बांसमुंडी की रहने वाली महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत 10 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे जिसमें से ज्यादातर बांसमुंडी से महादेवगंज मजदूरी करने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद जीरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पाल में भर्ती कराया। हादसे का वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि दुर्घटना कितनी जबदस्त थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now