कोडरमा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया पीछा तो हाइवा हो गई हादसे का शिकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2025

कोडरमा से बिहार भेजा जा रहा था शराब, पुलिस ने किया पीछा तो हाइवा हो गई हादसे का शिकार

कोडरमाःजिले के ढाब थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमचांच-सतगावां मुख्य मार्ग के ढाब जंगल में मंगलवार रात गिट्टी के नीचे छिपा कर ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब से लोड एक हाईवा पलट गई। हाईवा पलटने से गिट्टी हाईवा से बाहर आ गई और उसके नीचे में छुपा कर रखा गया शराब साफ-साफ नजर आने लगा। घटना की जानकारी देते हुए ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच की ओर से एक हाईवा में गिट्टी के नीचे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को छिपा कर सतगावां की ओर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद ढाब थाना के पास वाहन जांच अभियान शुरू की गई , इसी बीच सतगावां की ओर जा रहे एक हाईवा को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उक्त हाईवा का चालक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा जिसके बाद जब पुलिस ने हाईवा का पीछा करना शुरू किया तो हाईवा थोड़ी ही दूर आगे घाटी स्थित एक तीखे मोड़ पर जाकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में पलट गया।

See also  बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक बोगो सिंह के बेटे को 8 घंटे तक रखा Digital किडनैप, पुलिस ने ऐसे किया बरामद

रामगढ़ में CCL के बंद पड़े खदान में बड़ा हादसा, आग बुझाने गये मजदूर की मौत

इधर पुलिस के घटना स्थल पर पहुँचने से पहले हाईवा का चालक अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेते हुए उसमें लोड अवैध अंग्रेजी शराब के खेप को जप्त कर थाने लेते आई। ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि हाईवा से लगभग 100 पेटी अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया हैं जिसकी फिलहाल गिनती की जा रही है और उसका अनुमानित कीमत आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाईवा के नंबर प्लेट व रजिस्ट्रेसन के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा किरान मंगवा कर दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को घाटी से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के साथ ही झारखंड से कोडरमा के रास्ते बिहार में शराब की सप्लाई की जाती रही हैं और समय-समय पर गुप्त सूचना के आधार पर शराब की खेप को पकड़ा भी जाता हैं लेकिन इसके बाद भी शराब माफिया शराब तस्करी से बाज़ नहीं आते हैं ।

See also  सूखे के आकलन को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now