पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे है। हिंदू धर्म की आस्था से जुड़ा एक बड़ा फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया और इसका एलान उन्होने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किया।

नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 6 जगहों पर टूटा बांध, 7 इंजीनियरों पर गिरी गाज
अयोध्या के तर्ज पर माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुरौना धाम का निर्माण कराने की मांग बड़े लंबे समय से की जा रही थी। नीतीश कुमार ने रविवार पुरौना धाम मंदिर निर्माण के डिजाइन की कुछ तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

लालू यादव के साले साधु यादव ने झारखंड BJP के इलेक्शन मैनेजमेंट चीफ को भेजा नोटिस, ठोका 5 करोड़ के मानहानि का दावा
बिहार और खासतौर पर मिथिलांचल के लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल पर जैसे विशालकाय मंदिर का निर्माण हुआ वैसा ही माता सीता के जन्मस्थल सीतामढ़ी के पुरौना धाम का भी निर्माण होना चाहिए। अयोध्या-पुरौना धाम और नेपाल के जानकीनगर तक एक सर्किट ऐसा बने जिससे लोग भगवान श्रीराम का दर्शन करने के बाद माता सीता की जन्मस्थली पुरौना धाम आए और उसके बाद माता सीता के मायके राजा जनक का राज्य से वर्तमान में नेपाल के जनकपुर धाम में है वहां तक दर्शन कर सके। हिंदू धर्म की आस्था से जुड़े से मंदिर निर्माण की घोषणा और उसकी तस्वीर साझा कर नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है।
झारखंड में उद्घाटन से पहले ढह गया पुल, पहली बारिश में खुल गई भ्रष्टाचार पोल
तस्वीरों में देखिये कैसे बनेगा पुरौना धाम मंदिर













