- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लेबनान में पेजर्स से हुआ सीरियल ब्लास्ट, आठ की मौत 2800 से ज्यादा घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2024

लेबनान में पेजर्स से हुआ सीरियल ब्लास्ट, आठ की मौत 2800 से ज्यादा घायल

डेस्कः लेबनान में मंगलवार को पेजर्स से सीरियल ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट से अबतक आठ लोगों की मौत और 2800 से ज्यादा के घायल होने की सूचना आई है। रॉयटर्स के मुताबिक, ये ब्लास्ट हिजबुल्ला के लड़ाकों के पेजर्स में हुआ। इन पेजर्स का इस्तेमाल हिजबुल्ला के लड़ाके आपस में संवाद करने के लिए करते थे, लेकिन किसी ने इन्हें हैक करके इनमें धमाका करा दिया। इस भयावह घटना में ईरान के राजदूत मोजीतबा अमानी भी घायल हुए हैं। मृतकों में हिजबुल्ला के कई लड़ाके भी शामिल हैं।

 

यह सीरियल ब्लास्ट दक्षिणी लेबनान और राजधानी बेरूत सहित कई जगहों पर हुआ है, जिसे हिजबुल्ला के इतिहास में सबसे बड़ी खुफिया चूक के रूप में देखा जा रहा है। पेजर्स के अलावा रेडियो और ट्रांसमीटर भी ब्लास्ट होने की सूचना है. मरने वालों और घायलों की संख्या का ये दावा टाइम्स ऑफ इजराइल ने किया है।अटैक में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर के घायल होने का दावा किया गया है ।सऊदी के अलहदाथ समाचार चैनल के मुताबिक, इन विस्फोटो में शीर्ष कमांडर के साथ उनके सहयोगी नेता और सलाहकार घायल हुए हैं ।एक हिजबुल्लाह सांसद के बेटे की मौत हो गई है, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। लेबनान में हुए पेजर्स ब्लास्ट की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी तो नहीं ली है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इजरायल ने हैकिंग के जरिए इस ब्लास्ट को अंजाम दिया गया हो।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि विस्फोटों में अब तक आठ लोग मारे गए हैं।इसके अलावा पेजर विस्फोट के बाद पूरे लेबनान में 2750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है, जिनके पास पेजर हैं उन्हें तुरंत फेंक दें।

See also  Big Breaking :रांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन में आग की अफ़वाह से अफ़रातफ़री,चलती ट्रेन से कूदने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से 4 की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now