नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में घायल से की मुलाकात, सरकार की हर कार्रवाई का साथ देने की बात कही

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

rahul gandhi meet pahalgam terror attack victim

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होने अनंतनाग जाकर हमले में घायल लोगों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। राहुल गांधी ने पर्यटकों से 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमलों के बारे में घायल लोगों से जानकारी ली और लोगों ने अपनी आपबीती राहुल गांधी के साथ साझा की।

GpXytkjbYAMNUD9
इसके बाद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद की स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

GpX5wSGbYAEm8MX 1 scaled

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज श्रीनगर पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस हमले को “मानवता पर प्रहार” और “मोहब्बत व भाईचारे को मिटाने की शर्मनाक कोशिश” बताया।

See also  रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच

सरकार के साथ खड़ा है विपक्ष

राहुल गांधी ने बताया कि हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक में विपक्ष ने न केवल घटना की कड़ी निंदा की बल्कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए जाने वाले सभी कदमों में सहयोग का आश्वासन भी दिया। यह एक दुखद घटना है… जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। इस परिस्थिति में कश्मीर के लोग पूर्ण रूप से भारत के साथ हैं। आज सारा देश एकजुट है।हमने साफ कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सरकार के साथ हैं,”

कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात

राहुल गांधी ने श्रीनगर में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और शोक में डूबे लोगों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की और राज्य की सुरक्षा और शांति बहाली को लेकर चर्चा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now