लातेहार घाटी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क बंद, कई पर्यटक फंसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2025

लातेहार घाटी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क बंद, कई पर्यटक फंसे

लातेहारः झारखंड के पलामू प्रमंडल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण लातेहार-महुआडांड़ सड़क पर बारेसांढ़ घाटी में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। यह रास्ता लातेहार और पलामू को छत्तीसगढ़ से जोड़ता है। इसके अलावा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुग्गा बांध और झारखंड के सबसे ऊंचे जलप्रपात लोध फॉल जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद एसडीएम विपिन कुमार दुबे के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने राहत कार्य आरंभ कर दिया है।

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी
दरअसल, लातेहार जिले में बीते रात से ही लगातार बारिश हो रही थी। इस बीच बुधवार की दोपहर में अचानक बारेसांढ़ घाटी में लैंडस्लाइड हो गया। घाटी में बनी सड़क पर पहाड़ी पत्थर और मिट्टी टूटकर आ गया। अच्छी खबर ये रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस समय वहां कोई गाड़ी नहीं थी। इधर भूस्खलन के कारण लातेहार-महुआडांड़-छत्तीसगढ़ का रास्ता भी पूरी तरह बंद हो गया है।

See also  सुप्रीम कोर्ट का झारखंड बीजेपी को निर्देशः विपक्ष का नेता करे नामित ताकि हो सके सूचना आयुक्त का चयन

बिहार के गयाजी में बारिश से तबाही, बह गया पुल, रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई ट्रेन प्रभावित
बता दें कि बरसात के मौसम में लातेहार के सुग्गा बांध और लोध फॉल का दृश्य काफी मनोरम हो जाता है।जब जोरदार बारिश होती है तो यहां का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इधर पिछली रात से ही लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों पर्यटन स्थलों का दृश्य काफी विहंगम हो गया था। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी वहां पहुंच रहे थे। लेकिन भूस्खलन के कारण सड़क जाम हो गई। जिसके कारण पर्यटक फंस गए।वहीं महुआडांड़-नेतरहाट और छत्तीसगढ़ जाने वाले लोग भी भूस्खलन के कारण फंस गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now