लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार से जुड़े 8 लोगों को समन, पहली बार तेजप्रताप यादव को किया गया तलब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2024

लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव,राबड़ी की Z+ की सुरक्षा खत्म, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक

पटना: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव से जुड़े आठ लोगों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजप्रताप यादव को पहली बार तलब किया गया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी को 7 अक्टूबर को तलब किया है।

कोर्ट ने यह माना की इस मामले में मुक़दमा चलाने के लिए  प्रथम दृष्टया में पर्याप्त सबूत हैं। उसके बाद कोर्ट ने कहा कि बड़ी तादात में ज़मीन का ट्रासंफर हुआ है और लालू यादव और उनके  परिवार द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया है। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव परिवार के नाम पर ज़मीन का ट्रांसफर हुआ है और खुद लालू यादव भी मनी लांड्रिंग में शामिल थे।

See also  तेजप्रताप पहले परिवार और पार्टी से बाहर निकले, अब अनुष्का के भाई आकाश यादव को पारस ने RLJP से किया निष्कासित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now