लालू के पार्टी का MLC डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठग बोले- घर से बाहर निकले तो जान से मार देंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

cyber-fraud

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक एमएलसी को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर दिया। शातिरों ने उन्हें घर से बाहर निकलने या किसी से संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फोन करने वाले ठग ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। फिर आरजेडी एमएलसी को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी और उनसे रुपये ठगने की कोशिश की। हालांकि, एमएलसी की सूझबूझ से वह ठगी का शिकार होने से बच गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह वाकया आरजेडी एमएलसी मोहम्मद शोएब के साथ हुआ। बताया जा रहा है कि बीते 8 अप्रैल को जब वे पटना के दारोगा पथ स्थित अपने आवास पर थे, तब उन्हें अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। साइबर ठग ने उन्हें कई घंटों तक फोन के सामने ही डिजिटल अरेस्ट रखा। शातिर ने एमएलसी को मनी लॉन्ड्रिंग का केस लगाकर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर धमकाया।

See also  झारखंड में आज फिर बरसेगी आफत! बिहार में आंधी-बिजली का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

धनबाद में बवाल, कोयला तस्करी में लगी दो बोलेरो में ग्रामीणों ने लगाई आग, दमकल को वापस लौटाया

पीड़ित एमएलसी ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि बदमाशों ने उन्हें घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें किसी से संपर्क भी नहीं करने दिया गया। साइबर ठग ने एमएलसी से उनके मुंबई स्थित बैंक खाते में गलत लेनदेन की बात कही। फिर केस में फंसाकर उनसे जबरन नकदी, जेवरात और अन्य निजी जानकारी ली गई।

बताया जा रहा है कि जब एमएलसी को शक हुआ तो उन्होंने एक अधिकारी को फोन कर जानकारी ली। तब जाकर उन्होंने खुद के डिजिटल अरेस्ट होने का एहसास हुआ। फिर उन्होंने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SBI का मैनेजर और कर्मचारी हुआ गिरफ्तार, पाकुड़ के डुमरिया ब्रांच में डेढ़ करोड़ गबन का मामला

See also  Election 2024 : Mumbai में बॉलीवुड स्टार डाल रहे हैं वोट, देश भर की 49 सीटों पर मतदान जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now