पटनाः आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पोते का नाम तय कर दिया है। अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर लालू ने तेजस्वी के बेटे के नाम की घोषणा की।
कलेश के बीच लालू के परिवार में आया नन्हा मेहमान, तेजस्वी ने बेटे की फोटो दिखाकर कहा, जय हनुमान
लालू यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मैने और राबड़ी देवी ने अपनी पोती कात्यायनी के भाई का नाम इराज रखा है। तेजस्वी और राजश्री ने उसका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है। लालू ने आगे बताया कि नवरात्र के अष्टमी के दिन पोती का जन्म हुआ था इसलिए उसका नाम कात्यायनी रखा गया है और पोते का जन्म मंगलवार को हुआ है इसलिए बजरंगबली हनुमान जी के नाम पर उसका नाम इराज रखा गया है।
So our grand daughter Katyayani’s little brother is named “Iraj” by me and Rabri Devi.
Tejashwi & Raj Shree have given him full name as “Iraj Lalu Yadav”.
Katyayani was born on Katyayani Ashtami, the 6th day of auspicious Navratri and this little bundle of joy is born on… pic.twitter.com/BqXMgTRBrW
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 28, 2025
तेजप्रताप के समर्थन में कूदे अनुष्का के भाई आकाश यादव, बहन के साथ शादी को लेकर दिया बड़ा बयान
लालू ने अपने पोस्ट में सभी से नवजात को आशीर्वाद देने का आग्रह किया है। तेजस्वी और राजश्री के दूसरे संतान का नामकरण कर दिया गया है। मंगलवार को कोलकाता में तेजस्वी यादव के बेटे का जन्म हुआ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई लोगों ने मिलकर बधाई दी। लालू यादव अपनी पत्नी और बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ कोलकाता में ही है। तेजप्रताप यादव ने भी बड़े पापा बनने कर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से खुशी जाहिर की थी।




