- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

चतरा:पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत विहार कॉलोनी में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। CCL कर्मचारी के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 50 हजार रुपये नकद और 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात उस वक्त हुई जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। चोरी की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

CCL कर्मी के घर चोरी से मचा हड़कंप
बसंत विहार कॉलोनी में हुई इस चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर पहले से रेकी कर रहे थे और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। CCL कर्मी जब घर लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच के साथ-साथ CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now