रोहतासः महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का आगाज रविवार सासाराम से हुआ। जिसमें राहुल गांधी-तेजस्वी यादव समेत अलायंस के बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए। आरजेडी के राष्ट्रीय लालू यादव भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनका ठेट अंदाज दिखा। भोजपुरी गाने की लाइने कहककर उन्होने बीजेपी पर हमला बोला। लालू ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों के बीच बांटे जरूरत के सामान
लालू ने कहा कि ‘लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला’ जिसका अर्थ है कि विरोधी को ऐसा धक्का देंगे कि वो बहुत दूर चला जाएगा। लालू यादव पहले अपनी सभाओं में इन गाने क गुनगुनाते थे। अपने संबोधन ने लालू ने राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खरगे जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
SDO से नेताजी ने मांगी रंगदारी, नीतीश कुमार की पार्टी से रहा है पुराना नाता
आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताएं। किसी भी कीमत पर भाजपा को हटाना है। भाजपा वोट की चोरी कर रही है। इसे सत्ता में नहीं रहने देना है। सब लोग एक हो जाएं। एक होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना है, और लोकतंत्र को मजबूत करना है।
लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला; पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव#LaluPrasadYadav #RahulGandhi #MallikarjunKharge #TejashwiYadav #BiharPolitics #VoteAdhikarYatra #ViralSpeech @RJDforIndia
@laluprasadrjd
@INCIndia
@RahulGandhi pic.twitter.com/m9atmVipBt
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 17, 2025




