कुख्यात रंजन पटेल पुलिस मुठभेड़ में घायल, बैंक लूट के प्रयास के दौरान लूटा गया राइफल बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 25, 2024

मुजफ्फरपुर : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर के कांटी से आ रही है, जहां साइन गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में कुख्यात रंजन पटेल को गोली लगी है।
मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस वैन पर कई राउंड फायरिंग की गई है, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। इस फायरिंग में कुख्यात रंजन पटेल को गोली लगी। रंजन के पास से पिछले दिनों कांटी बैंक लूट के प्रयास के दौरान लूटा गया पुलिस राइफल भी बरामद किया गया है। रंजन को इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लेकर आई है। अपराधियों की फायरिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस वैन के बोनेट पर दो गोली और शीशा पर एक गोली लगी है।

See also  रणजी टीम में चयन के नाम पर एक करोड़ की ठगी, दुमका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now