- Advertisement -

कोलकाता से रांची आ रही बस में लूट, दशम फॉल के पास अपराधियों ने 30 लाख रूपये लूटे ,लूटपाट के बाद जंगल में हो गए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2024

रांची में दारोगा की बेटी को बंधक बनाकर बड़ी लूट, 30 लाख कैश और गहने ले गए बदमाश

रांची : कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस में लूट की एक बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मंगलवार को दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास चार अपराधियों ने बस में लूटपाट की। हथियार के बल पर कई यात्रियों से लाखों रूपये लेकर जंगल में अपराधी भाग गए।
सोमवार रात को कोलकाता से रांची से लिए निकली शिवम बस रांची की ओर आ रही थी, इसी दौरान दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के समीप अपराधियों ने बस ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा। ड्राइवर ने बस नहीं रोका तो अपराधियों ने बंदूक के बट से ड्राइवर पर हमला कर दिया और बस को रूकवाया। अपराधियों ने बंदूक और चाकू का भय दिखाकर तीन सब्जी विक्रता से पैसों से भरा बैग लूट लिया। साथ ही अपराधियों ने एक पैसेंजर के पैर में चाकू मारकर उससे 5 लाख रूपये लूट लिये। घायल व्यक्ति को बुंडू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बस में यात्रियों से पैसे लूटने के बाद अपराधियों ने कंडक्टर के सिर पर चोट मारा और गेट खुलवाकर जंगल में फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

See also  RJD के पूर्व विधायक अरूण यादव पर ED की कार्रवाई, केंद्रीय एजेंसी ने 46 अचल संपत्तियों को किया जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now