- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जानिए रांची में कब-कैसे और कहां होगा मॉक ड्रिल ? कौन सी सड़क रहेगी बंद और क्या-क्या है सावधानियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

जानिए रांची में कब-कैसे और कहां होगा मॉक ड्रिल ? कौन सी सड़क रहेगी बंद और क्या-क्या है सावधानियां
रांचीः पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान पचपन वर्षों बाद भारत में सिविल डिफेंस को लेकर हो रहे देश व्यापी मॉक ड्रिल की तैयारियां रांची में भी पूरी हो गई हैं ।  आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर रांची में मॉक ड्रिल किया जायेगा। मॉक ड्रिल के संबंध में  उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री  और डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची  चंदन सिन्हा  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी ।

रांची के डोरण्डा क्षेत्र में किया जायेगा मॉक ड्रिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बताया गया कि रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।
जिला प्रशासन की आमजनों से अपील
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने डोरंडा क्षेत्र के लोगोें से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है, इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने डोरण्डा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की है। लोगों से अपने वाहन के लाइट और जेनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि हम जिला वासियों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। यह एक पूर्व-निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।
ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
मॉक ड्रिल के दौरान अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रैफिक हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गयी है।
https://youtu.be/lbkmMBpVABE?si=tfHTURX_W6fHNUks
See also  बिहार के 2 लोक सेवकों पर EOU का शिकंजा,किशनगंज SDPO और सहरसा DRDO निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now